महिलाओ से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सडक किनारे धान के खेत में घुसी, आधा दर्जन महिलाएं घायल

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। सरसावा से नकुड आ रही ट्रैक्टर-ट्राली अनिंयत्रित होकर धान के खेत में जा घुसी जिससे ट्राली मे सवार आधा दर्जन महिलाए घायल हो गयी। घायलो को उपचार के लिये सीएचसी ले जाया गया।
बताया जाता है कि रविवार को सरसावा क्षेत्र नानू-माजरा गांव से कुछ महिलाए ट्रैक्टर-ट्राली मे सवार होकर नकुड के पदमनगली गांव जा रही थी। सरसावा रोड पर सांपला बेगमपुर के पास तेज गति से चल रहा ट्रैक्टर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के लिये अनियंित्रत होकर सडक के किनारे खेतो मे घुस गया। जिससे ट्राली मे सवार महिलाओ मे चीख पुकार मच गयी। इस दुर्घटना मे ट्राली मे सवार सोनिया, काजल , सुषमा, पायल, हिरतेश आदि घायल हो गयीं।
घटना की सूचना अन्य राहगीरो ने पुलिस को दी। पुलिस ने मोके पर पंहुचकर घायलो को उपचार के लिये सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जंहा घायलो का उपचार किया गया।