आधा दर्जन  व्यक्तियों ने घर में घुसकर की फायरिंग परिवार में मची भगदड, एक घायल

देवबंद ;[24CN]: आधा दर्जन  व्यक्तियों ने घर में घुसकर फायरिंग की जिससे परिवार में भगदड़ मच गई ’परिवार के लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे भागते समय एक व्यक्ति चारपाई में उलझ कर जमीन पर गिर कर से घायल हो गया’ पीड़ित ने दो नामजद आरोपियों सहित चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देवबंद क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी सेवाराम ने बताया कि वह अपने घर में परिवार के साथ सोया हुआ था इसी दौरान तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन व्यक्ति उसके घर में घुस आए सेवाराम ने बताया कि इन लोगों ने घर में घुसते ही अकारण फायरिंग शुरू कर दी जिससे उसके पूरे परिवार में दहशत फैल गई और परिवार के सदस्य जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे सेवाराम ने बताया कि भागते समय वह चारपाई में उलझ कर जमीन पर गिर गया और घायल हो गया’ फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

सेवाराम ने सक्षम निवासी ग्राम सरसीना शिवांक निवासी ग्राम चंदैना कोली व चार अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ कोतवाली में धारा 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।