आधा दर्जन लोगों ने वृद्ध को मारपीट कर किया घायल

आधा दर्जन लोगों ने वृद्ध को मारपीट कर किया घायल
  • सरकारी अस्पताल में उचार कराता वृद्ध

देवबंद [24CN]: खेल के दौरान बच्चों के बीच हुए हुई कहासुनी के बाद कई लोगों ने पडौस के ही एक शख्स को लाठी-डण्डो से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नगर कें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार को नगर के मौहल्ला मदीना कालोनी में खेल के दौरान बच्चों में हुए आपसी विवाद के बाद पडोस के ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें कालोनी निवासी जमील  पुत्र सलीम घायल हो गया। जिसे परिजनो द्वारा उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बच्चों की आपसी कहासूनी में पडौस के ही आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीडित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।