भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा समेत हर तबका परेशान: हाजी फजलुर्रहमान

- देवबंद के डाकबंगले पर हुई बैठक में विचार रखते सांसद हाजी फजलुर्रहमान
देवबंद [24CN] : सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा समेत हर तबका परेशान हाल है। किसानों पर जबरन काले कृषि कानून थोपे जा रहे है। तीन माह से किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे है लेकिन सरकार हठधर्मी रवैया अपनाए है।
मंगलवार को देवबंद पहुंचे सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने डाकबंगले पर जनसमस्याएं सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि भाजपा सरकार में जनता दुखी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त बनी हुई है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर कोसते हुऐ कहा कि प्रदेश में आने वाला समय बसपा का होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन २०२२ की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों से फोन पर वार्ता भी की। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. प्रमोद तेजयान, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जमालुद्दीन अंसारी, डा. सुभाष चंद्रा, डा. संजय सिंह, जौनी चैधरी, डा. मुकेश, नानू कश्यप, महीपाल त्यागी, विनोद चैहान, निवर्तमान प्रधान कुशलपाल सिंह, फिरोज गौड़, नेपाल सिंह, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढे >> UP Panchayat Chunav: लखनऊ समेत कई जिलों की आरक्षण लिस्ट जारी (24city.news)