• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Gyanvapi Masjid Survey : वाराणसी की डिवीजन कोर्ट ने सर्वे टीम को दिया दो दिन का समय, पेश करें ज्ञानवापी मस्जिद की रिपोर्ट

  • May 17, 2022
Gyanvapi Masjid Survey : वाराणसी की डिवीजन कोर्ट ने सर्वे टीम को दिया दो दिन का समय, पेश करें ज्ञानवापी मस्जिद की रिपोर्ट
  • Varanasi Gyanvapi Masjid Survey Report एडवोकेट कमिश्नर ने कमीशन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय मांगा है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की एडवोकेट कमिश्नर की अपील पर दो बजे सुनवाई की गई और शाम चार समय सीमा पर फैसला आएगा।

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ कारिडोर के प्रांगण में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का तीन दिन का काम सोमवार को पूरा हो गया है। इस रिपोर्ट को मंगलवार को वाराणसी की कोर्ट में प्रस्तुत करने का समय था, लेकिन विस्तृत सर्वे रिपोर्ट को कंपाइल करने में थोड़ा समय लगेगा। एडवोकेट कमिश्नर ने कमीशन की कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय मांगा है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की एडवोकेट कमिश्नर की अपील पर दो बजे सुनवाई हुई और इसके बाद शाम चार बजे कितने दिनों के लिए आगे और वक्‍त दिया जा रहा इस पर फैसला होगा।

वाराणसी की अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में सुनवाई दो बजे शुरू हो गई है। इस दरमियान कोर्ट परिसर में बहस चली। बहस के बाद तीनों पक्षों की बात अदालत ने सुनी है और फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कानूनी जंग में ये लड़ाई जारी है और अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया है और 4 बजे इसका आदेश जारी होगा। अदालत के आदेश की प्रतीक्षा तीनों पक्षों को है।

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की सर्वे रिपोर्ट आज सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश नहीं हो सकेगी। अभी तक रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकी है। काम अधिक व समय कम होने से माना जा रहा है कि रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कमीशन टीम अदालत से और समय मांग सकती है। चार दिन चली इस प्रक्रिया में करीब 13 घंटे के वीडियो फुटेज बनाए गए तो 15 सौ तस्वीरें खींची गईं। सर्वेक्षण के दौरान एचडी कैमरे का उपयोग किया गया। कार्य पूरा होने पर फुटेज व फोटो सुरक्षित कर लिए गए हैं। साक्ष्य के तौर पर फुटेज व फोटो रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे।

कमीशन की कार्रवाई के लिए अदालत की ओर से नियुक्त असिस्टेंट एडवोकेट कमिश्नर अजय सिंह ने कहा कि आज सर्वे रिपोर्ट जमा करने का आदेश कोर्ट ने दिया था, लेकिन एडवोकेट कमिश्नर की ओर से अभी पूरी रिपोर्ट नहीं तैयार हो सकी है। हम लोग आज कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर दूसरे दिन की तारीख देने का अनुरोध करेंगे। कोर्ट से जो तारीख मिलेगी उस दिन रिपोर्ट पेश करेंगे। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान सैकड़ों फोटो और कई घंटे के वीडियो हैं। उन्हें देख-समझ कर रिपोर्ट को तैयार करने में समय लगेगा

असिस्टेंट कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वे तीन दिन यानी 14 से 16 मई तक चला। अभी तक इसकी 50 प्रतिशत रिपोर्ट ही तैयार हो सकी है। रिपोर्ट अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए हम आज इसे अदालत के समक्ष पेश नहीं कर पाएंगे। हम कोर्ट से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए तीन से चार दिन का समय मांगेंगे।ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की शुरुआत 14 मई को हुई थी। तीन दिन के सर्वे के आखिरी दिन हिंदू पक्ष ने सोमवार को ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया था। हिंदू पक्ष के दावे पर अदालत के आदेश से उस जगह को सील कर दिया गया है।

मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष के दावे का खंडन करते हुए उसे फव्वारा बताया है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि वह जिला अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। वहां पर सर्वे के बाद शांति और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमा अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।

 

 


Post navigation

Prev
Next
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026
‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

  • March 28, 2026
नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez