ज्ञानदीप समाज कल्याण युवा संस्था द्वारा विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

ज्ञानदीप समाज कल्याण युवा संस्था द्वारा विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित
  • सहारनपुर में ज्ञानदीप समाज कल्याण युवा संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। ज्ञानदीप समाज कल्याण युवा संस्था द्वारा विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी। संस्था द्वारा एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय समाजसेवी गोपाल कृष्ण पोपली द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा जगत में पारस्परिक मधुर संबंधों और शिक्षण कार्य को समाज सुधार का सशक्त माध्यम बताया।

इस अवसर पर पूर्व हिन्दी शिक्षक विलेंद्र पाल शर्मा, संदीप गोयल (प्रधानाचार्य), पार्षद अनिल कुमार, वरिश्ठ पत्रकार रवि बख्षी सहित  कई शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला पार्षद मोनिका सिंह, संस्था की सचिव निशा शर्मा, प्रशिक्षिका अर्चना रानी आदि ने विचार व्यक्त किए। अर्चना रानी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व परिवार उन्नति संभव है। कार्यक्रम के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें संरक्षक गोपाल कृष्ण पोपली, अध्यक्ष अनिल गर्ग, महासचिव वेद प्रकाश चोपली, प्रेस सचिव अभय ज्ञानविजय शर्मा, महिला सचिव मोनिका सिंह, सांस्कृतिक सचिव विनाशर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त कुसुम बलिया, सुनील कालकर, प्रवीहारी बंसल, संदीप गोयल एवं प्रदीप मोजा को संयोजक मनोनीत किया गया। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।