ज्ञान गंगा शिक्षा समिति ने महिला दिवस पर संगोष्ठी का किया आयोजन
- सहारनपुर में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करती वक्ता।
सहारनपुर। ज्ञान गंगा शिक्षा समिति प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और राजनीतिक स्वतंत्रता बढ़ाने पर केंद्रित है। जिससे महिलाओं को उनके अधिकार प्राप्त हो सके।
ज्ञान गंगा शिक्षा समिति द्वारा गांव अल्हेड़ी ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गुरु रविदास मंदिर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पहली महिला दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जो की लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर केंद्रित है रूस में 8 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने हक के लिए हड़ताल की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे 8 मार्च को मनाया जाने के मान्यता दी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इस 8 मार्च को ही सेलिब्रेट किया जाता है। इस अवसर पर पिंकी, कोमल, मनी, संजीत, निशि, कृष्णा, शिवांशी, आंचल, बबीता, स्नेहा, कविता, प्रियंका, संदीपा, पलक, ललिता, पूजा, बबली, नेहा, कमलेश, कौशल, राखी,जगवती, जिया, अनीता, प्रियांशी, काजल, मुनेश, अवनी, शकुंतला देवी, निशु, मंजेश, नीलम सिंह, पारुल, ललिता व सुशील आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।
