shobhit University Gangoh
 

भारत विकास परिषद शाश्वत शाखा द्वारा शिक्षक दिवस पर गुरु वंदन कार्यक्रम का किया आयोजन

भारत विकास परिषद शाश्वत शाखा द्वारा शिक्षक दिवस पर गुरु वंदन कार्यक्रम का किया आयोजन
  •  शिक्षक दिवस पर अवसर पर शिक्षको का सम्मान करते भारत विकास परिषद शाश्वत शाखा के सदस्य

देवबंद [24CN]: भारत विकास परिषद शाश्वत शाखा द्वारा शिक्षक दिवस पर गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन श्री रामकृष्ण  इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित धर्मपाल महाजन एवं के एल जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्ययशपाल त्यागी का शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष देवी दयाल शर्मा एवं सचिव अरुण गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है एवं शिक्षित समाज की स्थापना के साथ साथ राष्ट्रवादी विचारों को समाज मे फैलाने एवं उन्हें देश भक्ति की भावना को जागृत करते हुए देश की सेवा में भी शिक्षक हमेशा अग्रणी रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल महाजन ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा समाज में दिए जा रहे संस्कारों के लिए साधुवाद दिया उन्होंने अपने संस्मरण रखते हुए अनेकों ऐसी अपनी पुरानी यादों एवं कार्यों का का जिक्र किया जिससे उन्हें इस शिक्षण कार्य के प्रति ऊर्जा मिली और उन्होंने इस कार्य मैं अपने आप को पूर्ण समर्पित कर दिया।

के0एल0 जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल त्यागी ने कहा की शिक्षक को हमेशा अपना चरित्र व्यवहार एवं विचार शुद्ध और सात्विक रखते हुए समाज में अपना स्थान बनाना चाहिए और अपनी नीति और नियत साफ रखते हुए कार्य करना चाहिए क्योंकि समाज का प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति आपके व्यवहार और आपके विचारों को धारण करता है। कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग राजीव शर्मा एवं विवेक गोयल ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता मे अपने दोनों मुख्य अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राजीव शर्मा, पुनीत बंसल, सचिन तायल, मनीष अग्रवाल, विपिन गर्ग, डॉ अरविंद जौहरी, विवेक गोयल, अजय गर्ग, पंडित शशिकांत भारद्वाज, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia