shobhit University Gangoh
 

गुनाः शौचालय में क्वारंटीन मजदूर दंपति की वायरल तस्वीरों पर बवाल

गुनाः शौचालय में क्वारंटीन मजदूर दंपति की वायरल तस्वीरों पर बवाल

 

  • शौचालय में क्वारंटीन किए गए मजदूर दंपति की वायरल हुई तस्वीरें
  • प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, लेकिन मजदूर को ही दोषी बता रहा
  • कांग्रेस पार्टी का तंज, गरीबों के साथ ये कैसा मजाक कर रही प्रदेश सरकार

गुना।

जिले के राघौगढ़ जनपद के टोडरा ग्राम पंचायत की प्राथमिक शाला देवीपुरा के शौचालय में एक मजदूर दंपति को शौचालय में ही क्वारंटीन किए जाने पर बवाल मच गया है। शौचालय में भोजन करते मजदूर दंपति की तस्वीरें वायरल होने पर प्रशासन अपनी गर्दन बचाने में लग गया और आनन-फानन में जांच के आदेश भी दे दिए, लेकिन विपक्षी कांग्रेस पार्टी इसको लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। गुना बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला क्षेत्र है और कांग्रेस नेता उन पर भी तंज कस रहे हैं।

 

NBT

तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में
दरअसल, मजदूर दंपति को प्राथमिक शाला के शौचालय में क्वारंटीन करने के बाद उन्हें वहीं भोजन भी परोसा गया। आरोप है कि ऐसा सरपंच और सचिव के इशारे पर किया गया। शर्मशार कर देने वाली घटना की तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद खुली। राघौगढ़ जनपद के सीईओ ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मजदूर को ही आरोपी बता रहे कलेक्टर
इधर गुना के कलेक्टर ने कहा है कि मजदूर को बीती रात स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद वह शराब पीकर शौचालय में घुस गया। उन्होंने यह भी बताया कि मजदूर की पत्नी ने ही उसे शौचालय में भोजन परोसा।

कांग्रेस ने साधा निशाना
स्थानीय प्रशासन ने मजदूर दंपति को तत्काल स्कूल भवन में शिफ्ट कर दिया, लेकिन इस घटना ने कांग्रेस नेताओं को प्रदेश सरकार पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह ने घटना पर आपत्ति जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Jamia Tibbia