शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए दिशानिर्देश कार्यक्रम का आयोजन
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 29-08-2022 को स्कूलऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज द्वारा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर एवं शिक्षकगण ने मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायर्नमेंटल साइंसेज की विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण, शिक्षकगण एवं छात्र छात्राओं व् उनके अभिभावकों का स्वागत कर पाठ्यक्रम सम्बन्धी जानकारी दी।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी छात्र-छात्राओं व् उनके अभिभावकों को अनेक शुभकामनाये दी और उनको आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ वो विश्वविद्यालय में आये है, विश्वविद्यालय सौहार्दपूर्ण भय-मुक्त और अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में संस्था के केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं से शिक्षा व् शिक्षक के महत्व को समझाते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा व् शिक्षक का अनुसरण करता है तो वह निश्चित सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने आगे छात्र-छात्राओं को जीवन के प्रति लक्ष्य और दूरदर्शिता के लिए प्रोत्साहित भी किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में परीक्षा एवं एल.एम.एस अधिकारी प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल ने कक्षा की उपस्थिति, शिक्षण शुल्क व् परीक्षा सम्बन्धी नियम व् निर्देशों के बारे में जानकारी दी। यूटीडीसी इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर शोएब हुसैन ने सभी छात्र छात्राओं को नौकरी एवं स्वरोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी दें। नोडल ऑफिसर असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद राठी ने सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं इससे जुड़े हुए सभी दिशानिर्देशों को विस्तार पूर्वक समझाते हुए छात्रों से अपील की कि छात्रवृत्ति फार्म भरते समय बड़ी सावधानी की आवश्यकता होती है, जिससे फार्म में होने वाली किसी भी कठिनाई से बचा जा सकता है। विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वसीम ने विभाग के सन्दर्भ में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत डॉ. सचिन कुमार ने धन्यवाद संदेश के साथ सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉ. विकास कुमार, दीपक कुमार, इंजमाम उल हक, अमित तोमर, आदेश कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
