shobhit University Gangoh
 

अवंतीपोरा नाके में पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड हमला, 2 आतंकी गिरफ्तार

अवंतीपोरा नाके में पुलिस और सीआरपीएफ टीम पर ग्रेनेड हमला, 2 आतंकी गिरफ्तार

 

  • ग्रेनेड हमला करने वाले दो आतंकियों को पकड़ा गया
  • दोनों आतंकियो ने नाके पर ग्रेनेड से हमला किया था
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

श्रीनगर
अवंतीपोरा इलाके में पुलिस के नाके पर दो आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया गया। दो ग्रेनेड फेंके गए। लेकिन वह नहीं फटे। जिससे की कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले को चार घंटों में हल लिया। दो आतंकियों को पकड लिया गया। उनकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद बाकी बातों का पता चलेगा।

नहीं फटे ग्रेनेड
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को आतंकियों ने अवंतीपोरा में पुलिस तथा सीआरपीएफ के संयुक्त नाके पर ग्रेनेड हमला किया। आतंकी मोटर साइकिल पर आए और नाके पर दो ग्रेनेड फेंके। लेकिन जल्दबाजी में पिन नहीं निकाली गई। जिससे की ग्रेनेड नहीं फटे। उसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में सर्च आपरेशन शुरु कर दिया।

आतंकियों से पूछताछ जारी
सर्च ऑपरेशन के दौरान कई जगहों पर छापे मारे गए। पुलिस को एक सफेद रंग के मोटर साइकिल के बारे में पता था। जिसके बाद खंगाला गया। इस दौरान टीम ने दो आतंकियों को पकड़ लिया। उनकी पहचान उमर निवासी शोपिया तथा जाहिद यूसफ निवासी अलूरा के रूप में हुई है। उन्हें थाने में ले जाया गया। कुछ समय पहले ही आतंकवाद में शामिल हुए। उन्हें सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले करने के लिए कहा गया था। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद ओर मददगारों को पकड़ा जाएगा।

Jamia Tibbia