पंचप्यारों की अगुवाई में निकाला महान नगर कीर्तन

पंचप्यारों की अगुवाई में निकाला महान नगर कीर्तन
  • सहारनपुर में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंचप्यारे।

सहारनपुर [24CN]। श्री गुरूसिंह सभा के तत्वावधान में सिख धर्म के प्रथम गुरू श्रीगुरूनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में महान नगर कीर्तन निकाला गया। स्थानीय गौशाला रोड स्थित पंजाबी गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर नगर कीर्तन मोरगंज, शहीदगंज, नेहरू मार्किट, घंटाघार चौक से होता हुआ गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप पर नंगाड़ा रखा हुआ था जो नगर कीर्तन के आने का पैगाम दे रहा था। इसके बाद घोड़ों पर सवार निहंग सिख अपने शस्त्रों से कौशल दिखा रहे थे। रणजीत अखाड़ा के नवयुवक पारम्परिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने का कौशल दिखा रहे थे। जबकि बैंड पर गुरवाणी के शबद माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। गुरूनानक इंटर कालेज, गुरू तेगबहादुर पब्लिक स्कूल, गुरूनानक गल्र्स इंटर कालेज के बच्चे शबद कीरतन का गायन कर रहे थे। पंचप्यारे जत्थेदार मनिंद्रर पाल सिंह, गुरदयाल सिंह, कुलदीप सिंह, मनमीत सिंह व मेहरसिंह के बाद सुंदर सजी पालकी साहिब में श्री गुरूग्रंथ साहब की सवारी सुशोभित थी जिसकी सेवा भाई वीरसिंह कर रहे थे। इसके बाद स्त्री सत्संग का जत्था गुरवाणी का कीरतन कर रहा था। नगर कीरतन का संचालन श्रीगुरूसिंह सभा के प्रधान स. जसवीर सिंह बग्गा द्वारा किया गया।

इस दौरान हरेंद्र सिंह चड्ढा, एम. पी. सिंह चावला, तेजेद्र सिंह डंग, स. हरभूपेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, सतविंदर सिंह माकन, रघुवीर सिंह, कंवलजीत सिंह बतरा, आई. पी. सिंह, इंद्रजीत सिंह गुरूकृपा, इंद्रप्रीत सिंह चड्ढा, अमनप्रीत सिंह सन्नी, इंद्रजीत सिंह खालसा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, प्रमेंद्र सिंह कोहली, गुरविंद्र सिंह कालड़ा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, इकबाल सिंह चावला, दीदार सिंह सेठी, डा. स्वर्णजीत सिंह, मंजीत सिंह, प्रमिंद्र सिंह सोनी, राजपाल सिंह, रविंद्र सिंह सुखमणि, राजेंद्र सिंह कोहली, उपेंद्र सिंह थापर समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।