टोक्यो ओलम्पिक रिले का किया भव्य स्वागत

टोक्यो ओलम्पिक रिले का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में टोक्यो ओलम्पिक रिले का स्वागत करते जिला ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । जिला ओलम्पिक संघ व क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ व खेलकूद विद्यालय लखनऊ द्वारा संचालित टोक्यो ओलम्पिक मशान 2021 का सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। स्थानीय देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो के गेट पर आज जिला ओलम्पिक संघ व क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 55 जिलों से गुजरने वाली मशाल का स्वागत किया।

जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने ओलम्पिक मशाल 2021 की अगुवाई करने वाले रतन गुप्ता, शरद गुप्ता, रविकांत मिश्रा व दीपक गुप्ता से मशाल प्राप्त कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिमाउंट डिपो के कमांडेंट मंगल सिंह को सौंपी। उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ी लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामचरण, प्रदीप कुमार को सौंपकर चार घुड़सवारों की अगुवाई में इसे खिलाडिय़ों के साथ स्टेडियम तक पहुंचाया। सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मशाल लेकर दौड़ते हुए रिमांट डिपो से स्टेडियम तक पहुंचे।

नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि आज खुशी की बात है कि आज टोक्यो ओलम्पिक मशाल सहारनपुर पहुंची और आज ही भारत ने ओलम्पिक खेलों के भारोत्तलोन में मीराबाई चानू के प्रयास से रजत पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक के भारतीय दल में उत्तर प्रदेश के जो दस खिलाड़ी हैं वे सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं। उन्होंने सहारनपुर के खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वह इन खिलाडिय़ों से प्रेरणा लेकर अगले ओलम्पिक खेलों में अपना स्थान बनाएं। मुख्य अतिथि कमांडेंट मंगल सिंह ने कहा कि कोरोना के इस दौर में भारतीय खिलाड़ी उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे तथा भारत को पदक तालिका में उचित स्थान तक ले जाएंगे।

इस दौरान बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष सुधीर जोशी, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव डा. अशोक गुप्ता, दीपक गुप्ता, रविकांत धीमान, वीरपाल सिंह, अलंकार किशोर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेमकुमार, सोनवीर सिंह, ईश्वर पाल सिंह, श्रीमती सुषमा बजाज, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, अंशुल कुमार, हार्दिक शर्मा, श्रीमती सरिता प्रजापति, रोहित शर्मा, अंजलि शर्मा, खुशी गुप्ता, संदीप रणधावा, अमित चौधरी आदि ने अतिथियों का सम्मान किया तथा मशाल लेकर आए रतन गुप्ता, शरद गुप्ता, रविकांत मिश्र, लखन सिंह व दीपक गुप्ता को सहारनपुर की शान काष्ट कला की घडिय़ां स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। कार्यक्रम का संचालन संदीप गुप्ता व दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।