नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी का किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में नवागत क्रीड़ा अधिकारी स्वागत करते खेल संघों के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुरादाबाद से सहारनपुर स्थानांतरित होकर आए जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेश सक्सेना का स्वागत किया। डा. भीमराव स्पोट्र्स स्टेडियम में आज उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सचिव विक्रांत कुमार के नेतृत्व में नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेश सक्सेना का बुके देकर स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कुमार ने बताया कि नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेश सक्सेना जूडो खेल के विशेषज्ञ हैं। बहुत सारे खिलाड़ी इनसे प्रशिक्षण हासिल कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत व ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली गरिमा चौधरी ने भी पूर्व में अनिमेश सक्सेना से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेश सक्सेना के नेतृत्व में भविष्य में जिले को बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी।
इस दौरान प्रवीण चौधरी, काशी नरेश यादव, मोहित शर्मा, अगमदीप, अरूण कुमार, रामशरण, बिट्टू, दिव्यांश कश्यप, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संदीप पुंडीर आदि मौजूद रहे।