मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव दुर्जन का स्वागत करते पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. संजीव दुर्जन का सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन नेक हा कि सपा हाईकमान द्वारा चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. संजीव दुर्जन को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर युवाओं व छात्रों को जो सम्मान देने का काम किया है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा में ही सर्वसमाज का हित सुरक्षित है क्योंकि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में सपा ही भाजपा का बेहतर विकल्प साबित होगी।
सपा नेता अनुज मदनूकी ने कहा कि डा. संजीव दुर्जन ने चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में छात्र हितों के लिए संघर्ष किया है जिसका पार्टी को लाभ मिलेगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. संजीव दुर्जन ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसान, मजदूर, छात्र, शिक्षक, व्यापारी सभी वर्ग परेशान है क्योंकि भाजपा को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए ताकि भाजपा का सफाया किया जा सके।
इस दौरान वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, आकाश खटीक, प्रवीण बांदूखेड़ी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष वासिल तोमर, नागेंद्र राणा, संदीप उर्फ अच्छन यादव, वीरेंद्र यादव, पंकज उमरी, विश्वजीत गुर्जर, फहाद सलीम, हसीन कुरैशी, अब्दुल गफूर, नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव शुभम राठी, जिलाध्यक्ष बिल्लू फौजी, सोनी पिलखनी, सोनू त्यागी, वेदपाल पटनी, अंकित वाल्मीकि, बाबू गुर्जर, अजय कुंदन प्रधान, वीरसिंह फौजी, मो. उमर गाड़ा, राव अली खान, नवाब यादव, ललित यादव, कंवरपाल गुर्जर, रोबिन सहगल, शाद खान आदि मौजूद रहे।