shobhit University Gangoh
 

सयुस के नवनियुक्त राष्ट्रीय का किया भव्य स्वागत

सयुस के नवनियुक्त राष्ट्रीय का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित लोक संकल्प समिति के सदस्य चौ. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नितिन यादव उर्फ योगेंद्र का सहारनपुर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने का संकल्प लिया। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार युवा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन यादव को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नितिन यादव के सहारनपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा ढोल-ढमाकों के साथ जुलूस के रूप में लेकर अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौ. यशपाल सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौ. रामशरण दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन, पूर्व एमएलसी उमर अली खान, पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने उनका माल्यार्पण कर बधाई दी। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नितिन यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद का आभार जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, राव वजाहत, जिला सचिव कुलदीप यादव, मांगेराम कश्यप, फैसल सलमानी, हसीन कुरैशी, महजबी खान, नवाब यादव, राजवीर सिंह यादव, ऋषिपाल सांसी, रामाशीष यादव, फरहान खान, फरहाद आलम गाड़ा, चौ. अब्दुल गफूर, अनुज मदनूकी, उदयवीर कश्यप, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, कुंवरपाल गुर्जर, ललित यादव, रोबिन यादव, अब्दुल वाहिद प्रधान, रूबी, बबली, रानी खान, रविकांत यादव, अभिषेक यादव, सचिन यादव, गौरव यादव आदि मौजूद रहे। इसके पश्चात राष्ट्रीय सचिव नितिन यादव ने घंटाघर स्थित शहीदे आजम भगतसिंह, कैलाशपुर स्थित डा. अम्बेडकर व गागलहेड़ी स्थित डा. ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उनके पैतृक गांव कुतुबपुर कुसानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उनका भव्य स्वागत किया।

Jamia Tibbia