नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कैम का भव्य स्वागत

नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कैम का भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम का मंचीय दृश्य।

सहारनपुर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय, सहारनपुर में नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कैम का आज भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत करने वालों में डॉ. गोविन्द, डॉ. अनुराधा, डॉ. जानेन्द्र, डॉ. हेमन्त कुमार, सुनील त्यागी, जसविंदर सिंह, अनुज कुमार, मन्नु शर्मा, अंकुश कुमार, हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार एवं श्रीमती रीना सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर इण्डियन हर्ब्स कम्पनी की ओर से एडवोकेट पंकज कपूर (लाईजन मैनेजर) ने भी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कैम को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कम्पनी के निदेशक सुधाकर अग्रवाल एवं राघव अग्रवाल द्वारा भी शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। डॉ. धर्मेन्द्र कुमार कैम ने कहा कि उनका उद्देश्य विभाग के सभी कर्मचारियों के सहयोग से आयुष विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना डिग्री एवं रजिस्ट्रेशन के जनमानस का इलाज करने वालों के विरुद्ध शीघ्र सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 


Leave a Reply