पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया भव्य स्वागत

पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में पदक विजेता पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी।

सहारनपुर [24CN]। गाजियाबाद में आयोजित छठीं यूपी पैरा एथलेटिक चैम्पियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि गाजियाबाद में 12/13 मार्च में आयोजित छठीं यूपी पैरा एथलेटिक चैम्पियनशिप में प्रवीण कुमार ने शार्टपुट में द्वितीय स्थान तथा प्रवेश कुमार ने भाला फेंक में प्रथम तथा गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। दोनों खिलाडिय़ों की इस सफलता पर वीस्पोट्र्स खेल संस्थान द्वारा नगदी धनराशि देकर सम्मान किया गया। रणधावा स्पोट्र्स क्लब शामली के प्रभारी अर्जुन चौधरी ने दोनों खिलाडिय़ों को टीशर्ट देकर सम्मानित किया। जबकि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी समेत खेल प्रशिक्षकों व खेलप्रेमियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कोच एम. के. रणधावा, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, शिवनंदन, रश्मि टैरेंस, रणजीत कुमार, सन्नी कुमार, सोनम आदि मौजूद रहे।