पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया भव्य स्वागत

पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में जूडो प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी।

सहारनपुर [24CN]। जूडो एसोसिएशन व खेल निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित प्रदेशीय समन्वय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे जूडो खिलाडिय़ों का खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 26 से 28 दिसम्बर तक आयोजित प्रदेशीय समन्वय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया जिनमें कु. भूमिका जैन ने स्वर्ण पदक, रिया यादव ने रजत पदक, कु. साक्षी ने कांस्य पदक हासिल कर सहारनपुर का नाम रोशन किया।

पदक विजेता खिलाडिय़ों के सहारनपुर लौटने पर क्षेत्रीय क्रीड़़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, जूडो संघ के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र शर्मा, अनिल अग्रवाल, पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, धीरज जैन, संजीव गुप्ता, सोनू सिंह, विवेक गर्ग, राजी शर्मा, प्रदीप कुमार, राहुल नायक, अर्णय गुप्ता आदि ने स्वागत किया।