प्रदेश मंत्री बनने पर किया भव्य स्वागत

प्रदेश मंत्री बनने पर किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में जयभारत संगठन के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर कैमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला मंत्री सुनील ठाकुर को जय भारत मंच का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्थानीय भगतसिंह मार्ग स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर कैमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन से जुड़े दवा विक्रेताओं जिला महामंत्री सुनील ठाकुर को जयभारत मंच का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश मंत्री सुनील ठाकुर ने कहा कि संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों पर चलते हुए संगठन का विस्तार कर उसके हर स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान ललित दीक्षित, नवीन खुराना, कंवलजीत सिंह, विवेक शर्मा, नीरज कामरा, यश शर्मा, सन्नी अरोड़ा, दीपक खरबंदा, संजय शर्मा, देवेंद्र वत्स, अनिल गुप्ता, पंकज ढींगरा, मनोज सचदेवा, मुकेश चौधरी, अंशुल गुप्ता, सौरभ खुराना आदि व्यापारी मौजूद रहे।