महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत
- सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई शोभायात्रा का दृश्य।
सहारनपुर। श्रीराम गुणगायन सभा के तत्वावधान में सिद्धपीठ श्री बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव की कड़ी में आज बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
रानी बाजार स्थित सिद्धपीठ मंदिर श्री बाबा पातालेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव में आज मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी अनिल गुप्ता द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। तत्पश्चात बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो रानी बाजार से शुरू होकर सर्राफा बाजार, नया बाजार, चौक फव्वारा, बाजार मोरगंज, बड़कला, यादगार, हलवाई हट्टा होते हुए पुन: रानी बाजार स्थित मंदिर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सजाई गई झांकियां श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। जबकि बैंडबाजों पर बज रही धार्मिक धुनें माहौल को भक्तिमय बना रही थी। शोभायात्रा का मंदिर समिति के प्रभारी संरक्षक व वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार राजू के नेतृत्व में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में प्रधान सुरेंद्र बंसल, अर्चित मित्तल, अनुज गर्ग, अशोक जैन, नवीन वर्मा, सचिन मैत्रेय, सचिन गर्ग, मनोज गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सुशील जैन शिल्लू, उमेश गोयल, अश्विनी गोयल, अनुराग गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजीव शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, संजय कुमार, राकेश मोगा, संजीव शर्मा, ललित सिंघल, आशीष गुप्ता, निशांत शर्मा, मनोज अग्रवाल, वीरेंद्र मित्तल, अवनीश अग्रवाल, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
