जनविश्वास यात्रा का जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में भाजपा की जनविश्वास यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनविश्वास यात्रा का आज उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में सहारनपुर आगमन पर भाजपाइयों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
गौरतलब है कि विगत 19 दिसम्बर को बिजनौर से शुरू हुई भाजपा की जनविश्वास यात्रा आज सुबह उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व विधायक उमेश मलिक के अगुवाई में जैसे ही रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जसवंत सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी व जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी के नेतृत्व में गगनभेदी नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई नागल पहुंची जहां क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि आज जनविश्वास यात्रा के स्वागत में जनसैलाब उमड़ रहा है उससे साबित हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का काम करेगी।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह, जिला महामंत्री पवन सवई, राधेश्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, जसवंत राणा, जितेंद्र जागलान, जिला मंत्री विपिन भारती, संजय राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा, डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण पुंडीर, राकेश आर्य आदि मौजूद रहे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई गागलहेड़ी पहुंची। इस दौरान जनविश्वास यात्रा का लोगों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किय गया।