नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत
- सहारनपुर में आईआईए के कार्यक्रम का दृश्य।
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में आईआईए की केंद्रीय कार्यकारिणी में मनोनीत किए गए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। स्थानीय प्रताप मार्किट स्थित आईआईए सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने बताया कि आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने आर. के. धवन व राकेश गांधी को केंद्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य प्रियेश गर्ग को वेस्ट म
मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन, सतीश अरोड़ा को प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग कमेटी का चेयरमैन तथा संजय बजाज को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का चेयरमैन घोषित किया है। चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना ने कहा कि सभी उद्यमियों के सहयोग से वह संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे तथा किसी भी सरकारी विभाग द्वारा किसी उद्यमी का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान चैप्टर सचिव अशोक छाबड़ी, राही मक्कड़, मंडलीय चेयरपर्सन सुषमा बजाज, मंडलीय सचिव गौरव चौपड़ा आदि मौजूद रहे।
