पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया भव्य स्वागत

पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया भव्य स्वागत
  • सहारनपुर में पदक विजेता खिलाडिय़ों का स्वागत करते आयोजक।

सहारनपुर। नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सहारनपुर के खिलाडिय़ों ने छह पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। सहारनपुर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में सम्पन्न हुई नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में अंशु चौधरी, अब्दुस समद ने रजत पदक, अथर्व, कर्णवीर, करिश व हर्ष पुंडीर ने कास्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया। पदक विजेता खिलाडिय़ों को स्केलर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व चेयरमैन रजनीश चौधरी, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रताप सैनी, निधि शर्मा, ऋतु, रजनी भल्ला, तनु नरूला आदि बधाई देते हुए स्वागत किया।