सुरक्षा नागरिक मंच के तत्वावधान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सुरक्षा नागरिक मंच के तत्वावधान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
सहारनपुर में तिरंगा यात्रा निकालते वरिष्ठ नागरिक एवं यात्रा में मौजूद जनप्रतिनिधि।
  • ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा सहारनपुर

सहारनपुर। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई वीरता को नमन करते हुए सहारनपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई इस यात्रा में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह तथा भूतपूर्व सैनिकों ने किया।

तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनएसएस वॉलंटियर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर भगत सिंह चैक, मोरगंज, कक्करगंज, चैक फव्वारा, बाजार शहीदगंज, चैकी  सराय, नेहरू मार्केट, श्रीराम चैक होते हुए चैक घंटाघर तक पहुंची। बाजारों में व्यापारी वर्ग द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का प्रमुख आकर्षण 100 फुट लंबा तिरंगा रहा, जिसे महिलाएं लेकर पूरे सम्मान और उत्साह से यात्रा में आगे चल रही थी। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा के समापन पर शहीद भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह सिंधु ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन संदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा दिया गया करारा जवाब हर देशवासी का मनोबल बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने जो शौर्य गाथा रची है, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज की जाएगी।चैक  घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया और वीर सैनिकों की शौर्य गाथा को जमकर सराहा।

इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन राजेश जैन, पूर्व मंत्री संजय गर्ग समाजसेवी अमीर खान एडवोकेट, व्यापारी नेता शैलेन्द्र भूषण गुप्ता, किशन लाल ठक्कर, यशपाल मैनी, अनूप खन्ना संजय वर्मा आलोक अग्रवाल सरदार जसवंत बत्रा महेश नारंग, एम. आजाद अंसारी, शशि वालिया, के.एल. अरोड़ा, अशोक गांधी, रविंद्र मिगलानी, एच.एस. चड्ढा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, पार्षद मुकेश गक्कड़, राजकुमार मक्कड़, योग चुग, संजय गक्कड़, निधि राणा  सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *