वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में किया जाएगा भव्य रासलीला का आयोजन

वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में किया जाएगा भव्य रासलीला का आयोजन
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। श्री भूतेश्वर महादेव प्रबंध समिति के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त स्वामी देवकीनंदन के निर्देशन में विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के 21वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में भव्य रासलीला का आयोजन किया जाएगा।

श्री भूतेश्वर महादेव प्रबंध समिति के सचिव व कार्यक्रम आयोजक मुकेश गोयल सीए ने श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी तीन जून से आठ जून तक चलने वाले 21वें वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ भव्य रासलीला से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भव्य रासलीला का आयोजन श्री वृंदावन रासलीला संस्थान द्वारा किया जाएगा।

योगेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, जगमोहन लाल गोयल, आशु अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, यज्ञाचार्य पं. योगेश दीक्षित ने बताया कि भव्य रासलीला में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। उन्होंने लोगों से रासलीला में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। वार्ता के दौरान दिनेश अग्रवाल, वरूण गुप्ता, आलोक गर्ग, हेमंत, नवीन गर्ग, अमोद गोयल, अनिल कुमार, रामनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।