भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व के उपलक्ष निकाली भव्य शोभायात्रा

- सहारनपुर में जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का दृश्य।
सहारनपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व के उपलक्ष में आज सहारनपुर में बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा भक्तिभाव पूर्वक उत्कृष्ट ढंग से निकाली गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में आज शोभायात्रा कबाड़ी बाजार स्थित जैन मंदिर जी से प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम पूरी धार्मिक विधियों के अनुरूप मंत्रोच्चारण के साथ श्री जी की पूजा-अर्चना हुई ध्वजारोहण किया गया। धर्मध्वजारोहण जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन तथा भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया।
जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कोविड-19 के चलते पिछले 2 वर्षों से परंपरागत शोभायात्रा नहीं निकल पा रही थी जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी थी लेकिन इस बार परंपरागत शोभायात्रा निकल रही है तो लोगों में एक अलग ही उत्साह है। श्रद्धालुओं के उत्साह के मद्देनजर ही मान स्तंभ पर उतनी ही ऊंची पैड बनाई गई है ताकि आज सभी श्री जी के दर्शन कर सके साथभी भगवान जी का अभिषेक हो सके।
भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर ने सभी को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए परम सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस परंपरागत शोभा यात्रा में भागीदारी करने का अवसर मिला है। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पर्व केवल हिंदुस्तान में नहीं पूरे विश्व में मनाया जाता है और जबजब विश्व शांति की बात चलती है। तब भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिए गए संदेश की याद आते हैं। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि सत्य अहिंसा दया करुणा अचौर्य अपरिग्रह ब्रह्मचारी को जीवन में अंगीकार करने का सम्यक पुरुषार्थ का मार्ग प्रभु महावीर स्वामी नहीं दिखाया है जियो और जीने दो का संदेश देते हुए शाकाहारी है या मांसाहारी सभी साथ रहे सभी प्रेमभाव से रहे यही संदेश दिया है और यही आज विश्व शांति का मूल मंत्र है। जैन समाज के संरक्षक चंद्र जैन कुलभूषण जैन और महामंत्री संजीव जैन ने सभी को प्रभु के जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान महावीर स्वामी के विचार आज भी प्रासंगिक है।
शोभा यात्रा कबाड़ी बाजार स्थित जैन मंदिर जी से प्रारंभ होकर मोरगंज बाजार दीनानाथ बाजार, रानी बाजार, रायवाला होते हुए जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी पहुंची जहां श्री जी का जलाभिषेक हुआ। इसके बाद शोभा यात्रा वापिस कबाड़ी बाजार स्थित जैन मंदिर जी पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर श्री जी की यात्रा का स्वागत करने के लिए रंग बिरंगी रंगोलियां बना रखी थी तो वहीं कई स्थानों पर श्री जी के रथ का स्वागत करते हुए आरती भी की महिलाओं ने मंगल गांव गाते हुए भक्ति भाव से सराबोर हो नृत्य भी किये।
यात्रा में सबसे पीछे श्रीजी का स्वर्ण मंदिर रक्त चल रहा था जिसमें श्री जी को लेकर बैठने का सौभाग्य प्रदीप जैन को प्राप्त हुआ तो वही श्रीजी के दोनो ओर इंद्र चंवर डुला रहे थे। वही श्री जी का खजांची बनने का सौभाग्य देव जैन भगत बिन्नी जैन को प्राप्त हुआ तो वही श्रीजी के सारथी जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन उपाध्यक्ष विपिन जैन, जैन समाज के संरक्षक चंद्र जैन कुलभूषण जैन महामंत्री संजीव जैन चौधरी अरुण जैन अनुज जैन पार्षद मान सिंह जैन, पार्षद मनोज जैन देव कुमार जैन रूपक जैन चिन्मय जैन राजीव जैन नवीन जैन आयुष जैन राजा विनय जैन बने।