नकुड मे रामनवमी पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा मे शामिल झांकी
नकुड [इंद्रेश]। क्षेत्र में रामलीला का पर्व श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। गणेशवंदना व भगवान श्रीराम की आरती के साथ थाने के पास सतसंग भवन से शुरू हुई शोभायात्रा नगर पालिका चैक , तहसील परिसर, मैन बाजार व जनक बाजार, पुराना बस अडडा चौक व होली वाला चौक को होती हुई नकुलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुचकर संपन्न हो गयी। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक मुकेश चैधरी ने शोभायात्रा का उदघाटन किया। राज्य मंत्री जसंवत सैनी भी शोभायात्रा मे शामिल रहे। उन्होने कहा कि हमे मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के आदर्शो को अपने जीवन मे ढालना चाहिए।
इस मोके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष धनीराम सैनी, भाजपा के नगरमंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, भाजपा नेता, पवनसिंह राठौर,रामनाथ निरंकारी, सुभाष सिंघल, मनोज गोयल, पंकज जैन, राजकुमार सैन, जगमाल सैनी, आलेाक जैन, प्रदीप धनगर,त्रिलोकचंद, सचिन शर्मा, राजन शर्मा, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।