द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का भव्य आयोजन!

द दून वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का भव्य आयोजन!

देवबंद: द दून वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष विपिन गर्ग (चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, देवबन्द),अरूण गुप्ता (नगर अध्यक्ष, देवबन्द, भा.ज.पा.),

आशुतोष गुप्ता (समाज सेवी),योगेन्द्र गोयल(मा० नगर संघचालक), स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल जी, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती तनुज कपिल,हरदीप सिंह, आजम व अमन जी सहित अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय गीत के साथ मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की सुंदर शुरुआत की

कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के संस्थापक हर्ष सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय की परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं स्वागत गीत के माध्यम से अभिनंदन किया गया
विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, डम्बल ड्रिल, ताइक्वांडो, साड़ी ड्रिल, योग ड्रिल, टी-20 वर्ल्ड कप थीम प्रस्तुति, जुम्बा एवं लेजियम ड्रिल में शत-प्रतिशत भागीदारी निभाई। प्रत्येक प्रस्तुति में बच्चों का अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया

विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में “वंदे मातरम्” और लोटस डांस की आकर्षक प्रस्तुतियाँ देकर सभी उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिले। उन्होंने बताया कि खेल के मैदान में सीखी गई अनुशासन, धैर्य और टीम भावना जीवन भर साथ रहती है

उन्होंने यह भी कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय भी उतने ही आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया

प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा जी ने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की कार्यशैली और बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के भरपूर अवसर देता रहेगा

समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और अभिभावकों ने पूरे आयोजन की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के व्यवस्थित प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बताया

कक्षा 3 से 5 कार्यक्रम का संचालन विहान, राहिबा, कृशा व अरीबा, गर्व तथा कक्षा 6 से 8 का संचालन धनश्री, फैजा, मनस्वी, असना, परी तथा असरा ने पूरे आत्मविश्वास और सहज अंदाज में किया। उनकी स्पष्ट वाणी, संतुलित प्रस्तुति और मंच पर सहज उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कम उम्र में इतनी परिपक्वता और संयम के साथ मंच संचालन करना वास्तव में सराहनीय रहा।


Leave a Reply