रहनुमा ट्रस्ट सहारनपुर के तत्वाधान में भव्य मुशायरा का आयोजन

रहनुमा ट्रस्ट सहारनपुर के तत्वाधान में भव्य मुशायरा का आयोजन
  • सहारनपुर में अम्बाला रोड स्थित हॉल में आयोजित मशायरे में मौजूद शायर एवं अतिथिगण।

सहारनपुर। रहनुमा ट्रस्ट सहारनपुर के तत्वाधान में सहारनपुर के वरिष्ठ शायर स्वर्गीय इशहाक हाफिज सहारनपुरी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक भव्य मुशायरा का आयोजन अंबाला रोड स्थित एक हाल में किया गया जिसमें सहारनपुर और सहारनपुर के बाहर  के श्रोताओं और कवियों  ने ठंडी रात में देर रात तक माहौल गरम रखा इस अवसर पर शहर सहारनपुर के वरिष्ठ सियासी लोगों एवं माननीय व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस कार्यक्रम को कामयाब किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हाजी फजलुर रहमान, डॉक्टर शाहिद जुबेरी, सूफी साबिर उस्मानी, फैसल शहीद उस्मानी , एस.एच.ओ. कुतुबशेर एच.एन.सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र चैहान, हाफिज उस्मान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर हाफिज सहारनपुरी के काव्य संकलन चरागे रहगुजर का भी विमोचन किया गया जिसको हाफिज सहारनपुरी के नवासे फराज फानी ने संकलित किया। विमोचन के समय सहारनपुर के पूर्व एमपी हाजी फजलुर रहमान ने अध्यक्षता की तथा संचालन सहारनपुर के वरिष्ठ शायर खुर्रम सुल्तान ने संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर फराज फानी ने हाफिज सहारनपुरी की नाते पाक पढक़र किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर शाहिद जुबेरी ने कहा कि हाफिज सहारनपुरी हम्द नात मन्कबत के साथ-साथ गजल के भी बड़े शायर थे। उन्होंने नई नस्लों को अपनी शायरी के जरिए जो पैगाम दिया वह तारीख में दर्ज है उनकी शख्सियत रोशनी एक मीनार जैसी थी जिसकी रोशनी में आज सहारनपुर उर्दू अदब  सफर कर रहा है मैं हाफिज सहारनपुरी के नवासे फराज फानी को और रहनुमा ट्रस्ट के तमाम गणमान्य सदस्यों को मुबारकबाद पेश करता हूं कि उन्होंने इतने बड़े शायर को याद किया तथा उनको किताब की शक्ल देकर एक ऐसा काम किया है जिसको आने वाली नस्ल याद रखेंगे। इस मौके पर हाजी फजलुररहमान अंसारी और हाफिज उस्मान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुशायरा में फरहत एहसास, कुंवर रणजीत चैहान, पॉपुलर मेरठी, फेस खुमार, बिलाल सहारनपुरी, खुर्रम सुल्तान, आमिर इनाम, फराज फनी, नदीम फारूक, हिमांशी बाबरा, खुशबीर साद, काशिफ रजा, मुमताज नसीम आदि ने शायरों ने अपने कलाम सुना श्रोताओं की दाद बटोरी। इस अवसर पर डॉक्टर शाहिद जुबेरी शब्बीर शाद अब्दुल समी अंसारी सालेह अहकघ्र और सुरेंद्र चैहान को हाफिज सहारनपुरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। हाफिज उस्मान, हाफिज मोहम्मद आरिफ उस्मानी, चैधरी मुजफ्फर, सतीश चंद्र आदि को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। मुशायरा की शमा  फजलुर्रहमान डॉक्टर शाहिद जुबेरी फराज फानी सूफी साबिर आदि ने रोशन की। मुशायरा का संचालन विश्व विख्यात संचालक नदीम फरुख  ने किया तथा मुशायरे की अध्यक्षता हाफिज उस्मान ने की। इस मौके पर हाफिज सहारनपुरी के खानदान से सलमान शहीद उस्मानी, डॉक्टर मदीहा जैदी, वलिया फातिमा, हबीबा फातिमा के साथ उरूस फातमा और रईस फातिमा, अब्दुल शहीद उस्मानी वगैरा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


विडियों समाचार