खाटूश्याम कथा के शुभारम्भ पर निकाली भव्य मंगल जल कलश यात्रा
- सहारनपुर में मंगल जल कलश यात्रा का दृश्य।
सहारनपुर [24CN]। श्री गणेश्वर शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् खाटूश्याम कथा के शुभारम्भ पर श्रद्धालुओं द्वारा बैंडबाजों के साथ भव्य मंगल जल कलश यात्रा निकाली गई।
वर्धमान कालोनी स्थित श्री गणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् खाटूश्याम कथा के शुभारम्भ पर निकाली गई मंगल जल कलश यात्रा में ज्ञानेंद्र, विभा पुंडीर श्रीमद् खाटूश्याम भागवत को सिरोधार्य करके चल रहे थे। विक्की गर्ग महाराज रथ के सारथी बने हुए थे। संजीव शर्मा एवं डा. जितेंद्र सैनी भी भागवत सिरोधार्य कर चल रहे थे। भागवत रथ पर कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज विराजमान थे। सर्वप्रथम धर्मध्वजा, तत्पश्चात गजरथ पर श्री गणेश महाराज विराजमान थे। राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती एवं खाटूश्याम की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान सत्यपाल शर्मा, राजगोपाल, संजय शर्मा, राजबल, सोनू, दीपा, सोनिया, संतोष, यशोदा, भगत, मूर्ति देवी, ममता, करूणा, सुमन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
