Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा; ऑपरेशनल बेस की होगी स्थापना

  • February 15, 2023
भारत-चीन सीमा विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा; ऑपरेशनल बेस की होगी स्थापना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। जिनमें भारत-चीन सीमा से जुड़ा हुआ मुद्दा भी शामिल है। इस दौरान मंत्रिमंडल ने एक ऑपरेशनल बेस की स्थापना को हरी झंडी दिखाई है।

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। ऐसे में दोनों देशों के बीच कई दौर की सैन्य स्तर की वार्ता भी हो चुकी है। इसी बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया।

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला किया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 7 नई बटालियन की स्थापना को हरी झंडी दिखाई है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 नई बटालियन, 9,400 कर्मियों के साथ 1 ऑपरेशनल बेस की स्थापना को अपनी मंजूरी दी है।

14 दौर की हो चुकी वार्ता

सीमा विवाद से जुड़े मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच 14 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। ऐसे में कई जगहों को लेकर जमी हुई बर्फ भी पिछली है। इसके बावजूद कुछ इलाकों को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ है।

तवांग में हुई थी झड़प

पिछले साल 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था। इस दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवानों ने एलएसी को पार करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय जवानों की कार्रवाई ने पीएलए की योजना को विफल कर दिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 30 सैनिक घायल हुए थे। घायलों में ज्यादा संख्या चीनी सैनिकों की बताई जा रही थी।

 


Post navigation

Prev
Next
पुरी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का किया ट्रांसफर; सरकार ने जांच के दिए आदेश

पुरी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का किया ट्रांसफर; सरकार ने जांच के दिए आदेश

  • June 29, 2025
3 की मौत, 50 घायल, CM Mohan Charan Majhi ने जताया दुख और मांगी माफी

3 की मौत, 50 घायल, CM Mohan Charan Majhi ने जताया दुख और मांगी माफी

  • June 29, 2025
AAP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, BJP के झुग्गी तोड़ो अभियान पर अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना

AAP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, BJP के झुग्गी तोड़ो अभियान पर अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना

  • June 29, 2025
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने की बात, कहा- “अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए शुभकामनाएं”

एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने की बात, कहा- “अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए शुभकामनाएं”

  • June 28, 2025
BJP ने मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा, जेपी नड्डा ने बनाई चार सदस्यीय जांच समिति

BJP ने मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा, जेपी नड्डा ने बनाई चार सदस्यीय जांच समिति

  • June 28, 2025
संविधान की प्रस्तावना परिवर्तनशील नहीं, इसे आपातकाल के दौरान बदला गया…, उपराष्ट्रपति धनखड़ का बयान

संविधान की प्रस्तावना परिवर्तनशील नहीं, इसे आपातकाल के दौरान बदला गया…, उपराष्ट्रपति धनखड़ का बयान

  • June 28, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • चोरी के माल समेत तीन चोर गिरफ्तार June 29, 2025
  • श्रद्धा व उत्साह से मनाई बाबा सावन दास जी की बरसी June 29, 2025
  • 20 दिवसीय गुरमत सिखलाई कैम्प समापन पर बच्चों व शिक्षकों को किया सम्मानित June 29, 2025
  • Patna में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ Tejashwi Yadav ने भरी हुंकार, बोले- यह देश किसी के बाप का नहीं June 29, 2025
  • पुरी भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, DM और SP का किया ट्रांसफर; सरकार ने जांच के दिए आदेश June 29, 2025
  • 3 की मौत, 50 घायल, CM Mohan Charan Majhi ने जताया दुख और मांगी माफी June 29, 2025
  • AAP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, BJP के झुग्गी तोड़ो अभियान पर अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना June 29, 2025
  • हजरत मुस्लिम अलैहिस्सलाम के जिक्र से मजलिसे बरपा June 28, 2025
  • जीआई सर्वे निरस्त न होने पर वार्ड 24 के पार्षद राजीव वर्मा ‘अन्नू’ ने भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा June 28, 2025
  • भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2 जुलाई को, महानगर में भक्ति और उल्लास का होगा माहौल June 28, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez