तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों पर कार्रवाई करे सरकार: स्वामी दीपंकर
- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली स्थित लाल किले पर तिरंगे का अपमान किए जाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए अंतरराष्ट्रीय योग ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर जी महाराज ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। तिरंगे के आन बान और शान के लिए देश के वीर सैनिक सीमाओं पर शहीद हो जाते हैं।
देवबंद [24CN] :गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर जी महाराज ने कहा की देश की राजधानी में तिरंगे का अपमान पूर्णता अनुचित है। तिरंगे का अपमान करने का अधिकार देश के किसी भी नागरिक को नहीं है। क्योंकि देश के सैनिक तिरंगे को अपने रक्त से सींचते हैं। अपनी सांस की हवा उससे लहराते हैं। उन्होंने कहा खुद किसान संगठन के नेता भी गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हुए तिरंगे के अपमान के मामले में खेद प्रकट कर चुके हैं।
इसके बाद सरकार को पूरे मामले में गंभीरता के साथ आरोपित के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। स्वामी दीपांकर ने कहा हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, हमारा देश भारत हमेशा से ही विश्व में शांति का पुजारी माना गया है। हिंसा की हमारे देश में कोई जगह नहीं है। लोगों को शांति के साथ सरकार से वार्ता करनी चाहिए।
गौरतलब हो कि दिल्ली हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने लाल किले पर तिरंगे का अपमान करते हुए एक धार्मिक ध्वज लहरा दिया था। जिसके बाद से ही देश के सभी तबके हिंसा करने वाले और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे।
