लागत के आधार पर समर्थन मूल्य घोषित करे सरकार: त्यागी

लागत के आधार पर समर्थन मूल्य घोषित करे सरकार: त्यागी
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक गन्ना श्यामवीर त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देना चाहिए। श्यामवीर त्यागी आज यहां आवास विकास में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के आवास पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाकिसं की राष्ट्रीय प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव दिया गया है कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य फसल की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने का काम करे। यानि सी-1 व सी-2 ही नहीं बल्कि सी-3 को आधार मानकर किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य घोषित करना चाहिए। राहुल त्यागी ने कहा कि सरकार जिन फसलों का एमएसपी घोषित करती है, उन फसलों की पूरे वर्ष खरीद की गारंटी भी मिलनी चाहिए। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, सतेंद्र पुंडीर भी मौजूद रहे।