राजकीय सेवा करना एक चुनौतीपूर्ण कायर्: राठौर

सहारनपुर। अपर निदेशक डा. बृजेश राठौर ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ राजकीय कार्यों के उत्तरदायित्व का भी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। डा. बृजेश राठौर एसबीडी जिला चिकित्सालय के लाईब्रेरी सभागार में सहायक नर्सिंग अधीक्षिका सुश्री अनीता सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राजकीय सेवा करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। राजकीय सेवा में लापरवाही करना विकास में सबसे बड़ी बाधा है। इससे जनहित के कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने राजकीय कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने में अपना योगदान दें। यूपी पब्लिक हेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष शशि कुामर सैनी ने सहायक नर्सिंग अधीक्षिका अनीता सिंह के सम्मान में विदाई अभिनंदन पत्र पढ़कर उनके कार्यकाल पर प्रकाश डाला।

चिकित्सा अधीक्षक डा. शेखर यादव ने कहा कि अनीता सिंह एक ईमानदार, मृदुभाषी कर्मचारी होने के साथ-साथ अपने राजकीय कार्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही हैं। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डा. ए. के. चौधरी, प्रदीप कुमार सिंह, संगीता अग्रवाल, सीमा, संतोष सिलवानी, प्रवीण चतुर्वेदी, राजकुमार, पंकज, मोहित, विनीत यादव, ज्ञानो लुईस, बाबूराम कश्यप, ब्रह्मानंद, जसवीर सिंह, सागर, शोभा, नीलम गलोरी आदि मौजूद रही।