किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन है सरकार: तोमर

किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन है सरकार: तोमर
  • सहारनपुर में महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा करते भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आज किसान तंगहाली से गुजर रहा है लेकिन सरकार का ध्यान किसानों की ओर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए आगामी 3 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर कस्बा नागल में आयोजित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज किसानों के समक्ष बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतें, चकबंदी विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। उन्होंने रविंद्र सैनी उर्फ काका को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। पश्चिम प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तभी उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की।

युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि सरकार ने किसानों से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है। बैठक की अध्यक्षता चंद्रपाल व संचालन पप्पल चौधरी ने किया। इस दौरान मुजीबुर्रहमान, सोमपाल, सुशील चौधरी, जीशान, अनीस, मिंटू, रणवीर, विपिन सैनी, इनाम, सैयाद, अब्दुल वासिफ, पिंटू, अंशुल, राकेश, सन्नी, पिंटू सैनी, सतीश आदि किसान मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे