• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सरकार ने BEML में 26 फीसद हिस्सेदारी की बिक्री के लिए आमंत्रित की बोलियां, बढ़ा शेयर का भाव

  • January 4, 2021
सरकार ने BEML में 26 फीसद हिस्सेदारी की बिक्री के लिए आमंत्रित की बोलियां, बढ़ा शेयर का भाव

नई दिल्ली । सरकार ने रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी भारत अर्थ-मूवर्स लिमिटेड (BEML) में प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ 26 फीसद हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री के लिये प्रारंभिक बोलियां (EoI) आमंत्रित की हैं। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सरकार ने प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ बीईएमएल लिमिटेड की 26 फीसद इक्विटी शेयर पूंजी के विनिवेश के लिये प्रारंभिक बोलियां आमंत्रित की हैं।’

बीईएमएल एक ‘मिनिरत्न’ कैटेगरी-1 पीएसयू है। इसका प्रबंधन नियंत्रण रक्षा मंत्रालय के पास है। सरकार के पास वर्तमान में इसमें 54.03 फीसद हिस्सेदारी है। केंद्र ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (SBICAP) को रणनीतिक विनिवेश प्रक्रिया के प्रबंध और सलाह के लिए अपना लेनदेन सलाहकार नियुक्त किया है। बीईएमएल ने एक नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी। फाइलिंग के अनुसार, विनिवेश प्रक्रिया को खुले प्रतिस्पर्धी बोली मार्ग के माध्यम से लागू किया जाना है।

निवेश विभाग और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा जारी प्रारंभिक सूचना ज्ञापन (PIM) के अनुसार, बोली लगाने की आखिरी तारीख एक मार्च है। बोली लगाने के इच्छुक बीईएमएल में हिस्सेदारी खरीदने के लिये इस समयसीमा तक ईओआई जमा करा सकते हैं।

मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से देखें, तो बीईएमएल लिमिटेड की 26 फीसद हिस्सेदारी की बिक्री से सरकारी खजाने को करीब एक हजार करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। बीईएमएल रक्षा, रेल, बिजली, खनन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

वित्त वर्ष 2019-20 में परिचालन से कंपनी का कुल राजस्व 3,028.82 करोड़ रुपये था। बीईएमएल का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 3.77 फीसद या 36.75 रुपये की बढ़त के साथ 1011 पर कारोबार कर रहा था। कंपनी का शेयर सोमवार को बीएसई पर 7.7 फीसद की उछाल के साथ 1050 पर खुला था।


Post navigation

Prev
Next
यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा

यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा

  • March 11, 2026
सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

  • March 11, 2026
इजरायल पर ईरान के जवाबी हमले का वीडियो सामने आया, एक के बाद एक कई मिसाइलें हुईं लॉन्च

इजरायल पर ईरान के जवाबी हमले का वीडियो सामने आया, एक के बाद एक कई मिसाइलें हुईं लॉन्च

  • March 11, 2026
देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज

  • March 10, 2026
‘खेल का कोई धर्म नहीं’, World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है

‘खेल का कोई धर्म नहीं’, World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है

  • March 10, 2026
‘जंग का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए’, कैबिनेट की बैठक में बोले पीएम मोदी

‘जंग का असर आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए’, कैबिनेट की बैठक में बोले पीएम मोदी

  • March 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में 17-18 दिन का पेट्रोल-डीजल स्टॉक, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर संजय भंडारी का बड़ा दावा March 11, 2026
  • IPL 2026 से पहले युवराज सिंह के अंडर ट्रेनिंग कर रहे ऋषभ पंत, VIDEO आया सामने March 11, 2026
  • सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग March 11, 2026
  • इजरायल पर ईरान के जवाबी हमले का वीडियो सामने आया, एक के बाद एक कई मिसाइलें हुईं लॉन्च March 11, 2026
  • देश में LPG का प्रोडक्शन 10 प्रतिशत बढ़ा, सरकार ने कमी की चिंताओं को किया खारिज March 10, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की बैठक, अधिक से अधिक वाद निस्तारण के निर्देश March 10, 2026
  • जीआई सर्वे के सेल्फ एसेसमेंट में भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन March 10, 2026
  • वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दी आर्थिक सहायता व घरेलू सामान March 10, 2026
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा का कार्यक्रम, महिलाओं को किया सम्मानित March 10, 2026
  • अंबेडकर चौक पर ट्रकों की भीषण टक्कर, दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन कारें क्षतिग्रस्त March 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez