shobhit University Gangoh
 

सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह से संवेदनशील: जसवंत सैनी

सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह से संवेदनशील: जसवंत सैनी
  • सहारनपुर में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिह सैनी ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र की सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। जसवंत सिह सैनी आज जनमंच सभागार एवं प्रागण में कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अन्र्तगत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के आयोजन में उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि बजट में आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना के अंतर्गत समुचित धन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को कोरोना संकट के चलते किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिया जा सका, जिसका संज्ञान लेते हुए अब गांव-गांव में अभियान चलाकर किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की हर छोटी-बड़ी समस्या के निदान के लिए सरकार पूरी तरह से तत्र्पर है। इस अवसर पर आयोजित किसान मेले एवं खरीफ गोष्ठी में बीज, कृषि यत्रों, कृषि रक्षा रसायनों, पशुपालन, उद्यान, गन्ना, महिला समूह, एवं मत्स्य आदि से सम्बन्धित 20 स्टॉलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा कृषि से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, पीएनबी, माटकी झरौली के अजय त्यागी ने कृषकों को मृदा परीक्षण एवं इसके आधार पर संतुलित उर्वरकों के प्रयोग विषय में विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गयी।

उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार मोर्य द्वारा खरीफ की रणनीति एवं बीज तथा उर्वरकों की उपलब्धता के विषय में अवगत कराया गया। किसान मेले एवं खरीफ गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक राकेश बाबू, उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार मौर्य, कार्यक्रम समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र डा. आई के. कुशवाहा, जिला गन्ना अधिकारी के. एम. मणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमती शिप्रा, उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, लीड बैंक अधिकारी संतोष कुमार एवं आत्मा योजना प्रभारी रविन्द्र बर्नवाल तथा श्री अजित राणा, आदि तथा जनपद के लगभग 400 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Jamia Tibbia