• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना से मौत पर चार लाख का मुआवजा देने पर विचार कर रही सरकार, जानें- सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा

  • June 12, 2021
कोरोना से मौत पर चार लाख का मुआवजा देने पर विचार कर रही सरकार, जानें- सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा
Suprem Court
  • केंद्र सरकार ने कोरोना से हुई मौत पर चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की नीति पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से दस दिन का समय मांग लिया है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कोरोना से हुई मौतों के मामले में वह पीडि़त परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा देने और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की नीति पर विचार कर रही है। इस संबंध में केंद्र ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दस दिन का समय मांग लिया है। कोर्ट मामले पर 21 जून को फिर सुनवाई करेगा।

मामले पर चल रहा विचार

शुक्रवार को जस्टिस अशोक भूषण व एमआर शाह की पीठ के समक्ष हुई सुनवाई में केंद्र सरकार की ओर से पेश सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार इस याचिका को विरोध में नहीं ले रही है। मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार चल रहा है। जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दे दिया जाए।

इतना समय क्‍यों चाहिए

पीठ के न्यायाधीश ने कहा कि कुछ राज्यों ने इसे लागू भी किया है। उन्होंने खबरों में पढ़ा है कि बिहार ने चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। लेकिन ज्यादातर राज्यों ने अपनी नीति तय नहीं की है। इस पर मेहता ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। पीठ ने जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र की ओर से दो सप्ताह का समय मांगे जाने पर कहा कि उन्होंने पहले नोटिस जारी किया था। इतना समय क्यों चाहिए।

10 दिन में जवाब दीजिए

मेहता ने कहा कि अन्य चीजों में व्यस्तता के कारण समय लग गया लेकिन पीठ ने कहा कि दो सप्ताह नहीं 10 दिन में जवाब दाखिल करिये। कोर्ट ने मामले को 21 जून को फिर सुनवाई पर लगाने का निर्देश देते हुए सरकार से कहा कि वह दाखिल किये जाने वाले हलफनामे की प्रति दो दिन पहले शनिवार को ही याचिकाकर्ताओ को दे देगी।

मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत की वजह बताई जाए

इस दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत का कारण न दिए जाने के कारण भी दिक्कत आती है। इस पर मेहता ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार चल रहा है। वकील ने ब्लैक फंगस को भी कोरोना का परिणाम कहा। इस पर पीठ ने कहा कि जब सरकार कह रही है कि वह मामले पर विचार कर रही है तो सरकार का जवाब आने दीजिए।

याचिका में यह की गई मांग

सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं लंबित हैं एक वकील गौरव कुमार बंसल की है और दूसरी वकील रीपक कंसल ने दाखिल की है जिनमें कोरोना से मरने वालों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा या अनुग्रह राशि दिये जाने की मांग की गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के बारे मे कोई समान नीति न होने के कारण आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाते हुए प्रमाणपत्र या दस्तावेज जारी करने की भी मांग की गई है।

मृत्यु प्रमाणपत्र पर क्‍या पॉलिसी है बताएं

गत 24 मई को सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए केंद्र सरकार से पूछा था कि क्या कोरोना से मरने वालों को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के बारे में कोई समान नीति है। कोर्ट ने कहा था कि इस बारे में समान नीति होनी चाहिए। अगर कोई समान नीति नहीं होगी तो पीडि़त परिजन किसी भी योजना के लाभ का दावा नहीं कर पाएंगे।

 


Post navigation

Prev
Next
NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी

  • April 1, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम

  • April 1, 2026
‘न रास्ता खुलेगा, न बात होगी…’, होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख

‘न रास्ता खुलेगा, न बात होगी…’, होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख

  • April 1, 2026
शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी

शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी

  • April 1, 2026
ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

  • April 1, 2026
‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति

  • April 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी April 1, 2026
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम April 1, 2026
  • ‘न रास्ता खुलेगा, न बात होगी…’, होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख April 1, 2026
  • शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी April 1, 2026
  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026
  • ‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान April 1, 2026
  • BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती April 1, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप April 1, 2026
  • ‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति April 1, 2026
  • बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez