उद्योगों को कम मूल्य पर कच्चा माल मुहैया कराए सरकार: मिगलानी
- सहारनपुर में आईआईए की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर [24CN] । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने कहा कि औद्योगिक कच्चे माल की लगातार बढ़ती कीमतों से एमएसएमई सैक्टर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सरकार को इस ओर ध्यान देते हुए उद्योगों को कम दरों में कच्चा माल उपलब्ध कराना चाहिए। चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी आज यहां आईआईए सभागार में यूथ विंग कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सैक्टर में एमडीएफ बोर्ड क्राफ्ट पेपर्स, स्टील, प्लास्टिक, कोटन, हौजरी व एल्युमुनियम आदि कच्चे माल की कीमतें विगत 3 वर्षों से काफी बढ़ गई है। कच्चे माल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी से उद्यमी पुरानी कीमत पर लिए गए आर्डर को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।
महासचिव राजेश सपरा ने कहा कि संस्था के कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक बैठक आयोजित कर उद्योगों से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि शेरिंग सैल्यूशन के अंतर्गत हम सभी को अपने विचारों का आदान-प्रदान करना चाहिए ताकि नई तकनीकों का क्रियान्वयन हो सके तथा उस पर अमल कर औद्योगिक क्षेत्र में नई क्रांति लाई जा सके। बैठक को यूथ विंग कनवीनर चिराग सुनेजा, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह अरोड़ा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मनीष अरोड़ा, राही मक्कड़, प्रतीक मिगलानी, रोहित सपरा, राहुल सडाना, तनमय सचदेवा, अखिल अरोड़ा, आशीष मिगलानी, विपुल अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, पारथ दहुजा, विपुल शंकर, विराट, निखिल अरोड़ा, रोहित गिरधर, धु्रव चोपड़ा, हर्षित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
