जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व

जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व
  • सहारनपुर में गौशाला में गौवधन पूजा करते श्रद्धालु।

सहारनपुर। जनपद में आज गोवर्धन पूजा का पर्व बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गोवर्धन पूजा पर श्रद्धालुओं ने गौशालाओं में जाकर गाय का पूजन किया। जबकि अनेक मंदिरों में गौवर्धन पूजा को अन्नकुट पर्व के रूप में मनाते हुए भंडारों का आयोजन किया गया। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला रोड स्थित पिंजरा पोल सोसायटी गौशाला में गाय के गोबर से विशाल गोवर्धन पर्वत बनाया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान के साथ गोवर्धन पर्वत की पूजा कर तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

संस्था के पदाधिकारी नीरज गर्ग ने बताया कि अन्नकुट पर्व मनाने का पौराणिक महत्व बताते हुए कहा कि एक बार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा बंद करा दी थी जिसकी वजह से इंद्र ने वर्षा बंद कर दी और चारों ओर अकाल पड़ गया था। बाद में इंद्रदेव ने बदला लेने की गरज से लगातार भारी बारिश कर दी थसी जिस पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर सात दिन तक गोवर्धन पर्वत उठाए रखा तथा वहां की जनता की जान बचाई थी तथा भगवान इंद्र ने हार मानी थी। तभी से गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा व पूजा की जाती है। इस पर्व को अन्नकुट के रूप में मनाते कढ़ी चावल व छप्पन भोग के प्रसाद का भंडारा किया जाता है।

उधर राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में भी गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गोवर्धन महाराज राधा कृष्ण का साक्षात रूप हैं। उन्होंने कहा कि जो भगवान गिरिराज की पूजा करते हैं उन्हें गिरिराज भगवान सुख वैभव प्रदान कर अंत में मोक्ष प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इंद्र का अहंकार तोडऩे के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई अर्थात जीव को अहंकारी नहीं होना चाहिए और जो जीव समर्पित भाव से गोवर्धन भगवान की परिक्रम और पूजा करते हैं भगवान गिरिराज महाराज उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं और उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज भगवान प्रकृति का जागृत स्वरूप हैं। इसलिए हमें प्रकृति की शरण में रहना चाहिए। हमें प्रकृति का हनन नहीं करना चाहिए। यदि प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा।

इस दौरान पं. अजीत शर्मा, ऋषभ शर्मा, नीरज मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, संजय राणा, अश्विनी काम्बोज, सागर गुप्ता, प्रमोद सैनी, गीता, राखी, उमा, अनुराधा, बबीता, राजबाला, कमला आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण ठाकुर जी को छप्पर भोग व छत्तीस व्यंजन का भोग लगाकर गोवर्धन पूजा पर्व मनाया गया। इस दौरान आयोजित भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में आचार्य प्रज्ञीत कौशिक महाराज, कृष्ण कुमार कौशिक, ललित कपिल, जयप्रकाश सिरोही, अमित अत्रिश, संजय बंसल, उदित वर्मा, विपिन कश्यप, रोहित कश्यप, गंगाराम, प्रदीप अग्रवाल, गगन भंडारी, शादीराम, ममता कौशिक, अनीता पुंडीर, सुनीता कश्यप, आरजू शर्मा, संकेत गोयल, सुनील कश्यप, वंदना शर्मा, अमन वशिष्ठ, नीलम, सत्यम आदि मौजूद रहे।

पुलिस