गूगल मैप्स में कश्मीर की सीमाओं को दर्शाया गया विवादित, हर देश के अनुसार बदल रही सीमा

गूगल मैप्स में कश्मीर की सीमाओं को दर्शाया गया विवादित, हर देश के अनुसार बदल रही सीमा

गूगल मैप्स ने दुनिया की सीमाओं को इस प्रकार प्रदर्शित किया है कि जिस भी देश से जो भी उपयोगकर्ता इसका प्रयोग करें, उसे उसके देश के कानूनों के आधार पर लॉकेशन दिखाई देगी। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, भारत के अलावा किसी भी दूसरे देश से गूगल मैप्स में कश्मीर को देखने पर इसकी सीमा एक बिंदीनुमा सीमा के तौर पर दिखाई देती है। इस बिंदीनुमा सीमा को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीमा विवाद के रूप में दर्शाया गया है।

वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, भारत में गूगल मैप्स का प्रयोग करने वह कश्मीर की सीमाओं पूरी तरह से भारत के नियंत्रण में दिखाता है। वहीं, दुनिया के अन्य हिस्सों से जब कश्मीर की सीमाओं को देखा जाता है तो यह विवादित सीमा को बिंदुनाम दर्शाता है।

पाकिस्तान से देखने पर कश्मीर एक विवादित जगह नजर आता है, वहीं जब इसे भारत से देखा जाता है तो यह भारत के हिस्से के रूप में दिखाई देता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल मैप्स आपके द्वारा खोजे जा रहे क्षेत्र की विवादित सीमाओं को आपके रहने वाले देश के कानूनों के आधार पर बदलता है।

दूसरी ओर जब गूगल के प्रवक्ता से इस बारे में बात की गई तो, उन्होंने कहा कि गूगल के पास विवादित क्षेत्रों को दर्शाने के लिए एक सुसंगत और वैश्विक नीति है। यह क्षेत्रों पर दावा करने वाले देशों के आधार पर लॉकेशन को प्रदर्शित करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह किसी भी पक्ष द्वारा उठाए गए पद का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय डोमेन वाले उत्पादों जैसे maps.google.co.in को स्थानीय कर दिया गया है, जिसमें स्थानीय कानूनों के अनुसार देश की स्थिति को दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि हम अपने उपयोगकर्ताओं को सबसे समृद्ध, सबसे अद्यतित और सटीक मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने प्रदाताओं से मिले डाटा के आधार पर बॉर्डर अपडेट करते हैं क्योंकि इससे आधिकारिक स्रोतों या भू राजनीतिक स्थितियों में बदलाव के बारे में नए या अधिक सटीक डाटा उपलब्ध हो जाता हैं। जैसा कि हमने 2014 में तेलंगाना राज्य के लिए किया था।


विडियों समाचार