shobhit University Gangoh
 

छात्रों, पेशेवरों और NRI के लिए खुशखबरी, अब UPI से आसान होगा यह काम

छात्रों, पेशेवरों और NRI के लिए खुशखबरी, अब UPI से आसान होगा यह काम

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसीन लूंग ( PM of Singapore Lee Hsien Loong ) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिंगापुर के ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)’ और ‘PAYNOW’ के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की शुरुआत के साक्षी बनें। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह लिंकेज ( UPI-PayNow linkage ) दोनों देशों के लोगों को कम लागत वाला रीयल-टाइम भुगतान विकल्प प्रदान करेगा और प्रेषण में वृद्धि करेगा।

इससे छात्रों, पेशेवरों, NRI और उनके परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज के समय में तकनीक हमें अनेक प्रकार से एक-दूसरे से जोड़ती है। फिनटेक भी एक ऐसी तकनीक है जो लोगों को एक दूसरे से जोड़ती है। इसका दायरा एक देश की सीमाओं के भीतर ही सीमित होता है। मगर आज की शुरूआत ने क्रॉस बॉर्डर फिनटेक कनेक्टिविटी की नई शुरूआत की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसीन लूंग वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिंगापुर के ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI)’ और ‘PAYNOW’ के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की शुरुआत के साक्षी बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  यह भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ही ताकत है कि कोविड के दौरान हम करोड़ों लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर कर पाए। 5 साल पहले मैंने सिंगापुर में ही कहा था कि- फिनटेक इनोवेशन और युवा ऊर्जा में विश्वास का बहुत बड़ा उत्सव है.

Jamia Tibbia