संकट के बीच दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर, केजरीवाल ने खुद दी खुशखबरी

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नेे कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफलता पा ली है। इस संक्रमण के लड़ाई में वह किसी हद तक जीतती नजर आ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद लोगों को राहत भरी खबर दी है।

केजरीवाल ने रविवार सुबह ट्वीट कर कहा कि मरीजों की संख्या में कमी आई है, लोगों का घर पर इलाजहो रहा है। इसलिए कुछ लोगों को अब अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली कोरोना वायरस के ऐक्टिव केसों की संख्या के मद्देनजर 8वें स्थान पर पहुंच गया है। कुछ समय पहले तक दिल्ली दूसरे स्थान पर था।
केजरीवाल ने लिखा कि कि दिल्ली में कुछ दिन पहले हालात खराब थे और हम दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने कहा कि हालात में सुधार होने के बावजूद संतुष्ट हो जाने के लिए कोई जगह नहीं है और लोगों को पूरा-पूरा एहतियात बरतना चाहिए।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के अनुसार यहां कोविड-19 के रोज नए पुष्ट मामले आने की दर करीब पांच प्रतिशत है।नए मामले आने का दर 5.5 प्रतिशत था जो शुक्रवार को कुछ कम होकर 5.3 प्रतिशत रह गया। वहीं शनिवार को लोगों के संक्रमण मुक्त होने का दर 87 प्रतिशत था।