shobhit University Gangoh
 

अघ्याना में युवाओं की अच्छी पहल, बिना सरकारी मदद अपने स्तर पर कराया गांव मे सेनिटाईजेशन

अघ्याना में युवाओं की अच्छी पहल, बिना सरकारी मदद अपने स्तर पर कराया गांव मे सेनिटाईजेशन
गांव में सेनिटाईजेशन कराते युवा

नकुड [इन्द्रेश त्यागी]। समीपवर्ती ग्राम अध्याना मे युवाओं ने अच्छी पहल की है। गांव के युवाओं ने नवोदय युवा संगठन के बैनर तले गांव को सैनिटाईज कराया।

संगठन के अध्यक्ष मोहित त्यागी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिये गांव में टेंकर से सेनिटाईजेशन का काम किया गया। संगठन से जुडे कपिल, विक्की, नीरज रूहेला, मुरली, विकास व तनुज त्यागी ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा कोरोना से बचाव के लिये गांव मे सेनिटाईजेशन न कराने से निराश होकर उन्होंने अपने स्तर पर यह काम कराने के निश्चय किया। इसके लिये युवको ने चंदा एकत्रित कर मेडिकल स्टोर से सेनिटाईजर खरीदा उसके बाद ट्रेक्टर की मदद से टेंकर के माध्यम से पूरे गांव को सेनिटाईज किया गया। युवाओं की इस पहल की सब प्रंशसा कर रहे है।

senitization2

विदित हो गाँवो में मास्क वितरण व सेनिटाईजेशन कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतो की है। कोरोना महामारी के चलते प्रसाशन द्वारा ग्राम पंचायतो को इस कार्य के लिए विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गयी है। लेकिन क्या ग्राम पंचायते ईमानदारी से जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है? यह एक यक्ष प्रश्न है।

उधर, गाँव अध्याना के प्रधान पति प्रीतम सिंह ने बताया कि उन्होंने टंकी के माध्यम से गांव में सेनिटाईजेशन कराया हैं। गांव में सफाई का काम भी कराया जा रहा है। फोटोग्राफी में उनका विश्वास नही है।

 

Jamia Tibbia