महानगर में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गुडफ्राइडे
- सहारनपुर में अलग-अलग गिरजाघरों में गुडफ्राइडे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के दृश्य।
सहारनपुर। महानगर के विभिन्न गिरजाघरों में आज गुड फ्राइडे पर्व बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभा कर प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डालकर प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। कोर्ट रोड स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च के दोनों फादर ने प्रार्थना सभा की और गिरजाघर के प्रांगण में यीशु मसीह पर आधारित नाट्य रूपांतरण किया जिसमें यीशु मसीह के जैसे वस्त्र पहन कर एक युवा को और युवा के साथ सिपाही हाथ में चाबुक लेकर चल रहे थे। इसे देखकर लोग भावुक हो गए।
इस अवसर पर फादर जॉन चिमन ने बताया कि आज के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था और फादर ने बताया ईसा मसीह जानते थे कि मैं संसार में किस काम के लिए आया हूं। ईसा मसीह की उम्र 33 से 34 साल की थी और उन्होंने लोगों को बीमारियों से छुटकारा दिलाया अंधों को आंखें और बुरी आत्माएं, मुर्दों को जिंदा किया और भी कई बड़े-बड़े कार्य किए और हमें पापों से छुटकारा दिलाने के लिए वह हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए। सूली पर भी चढ़ने के बाद उन्होंने प्रार्थना की जो लोग उन्हें सूली पर चढ़ा रहे हैं, वह नहीं जानते वह क्या कर रहे हैं, उन्हें भी उन्होंने क्षमा किया। पादरी सोलोमन सिंह ने भी प्रार्थना की और लोगों को ईसा मसीह के बारे में उपदेश दिया।
उन्होंने बताया कि ईसा मसीह ने बड़े-बड़े चमत्कार किए। एक बार एक लाजार नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। वहां पर उसकी मां रो रही थी। ईसा मसीह वहां से निकल रहे थे। उन्होंने उस मरे व्यक्ति से कहा कि लाजार खड़ा हो जा और वह जिंदा हो गया ।
इस मौके पर फादर संत टियागो, सिस्टर शीला सोलंकी, सिस्टर जीवन लता, सिस्टर उषा, अर्चना जॉय, एवलिन मेसी, माइकल सोलोमन, मास्टर अजय, जीनत, रेशु, अनुष्का,अनु विलियम, नीरज जॉय, लुइजा, सुनीता, मधु, दिलीप, सरोज मसीही, सागर आदि मौजूद रहे।
