स्वर्ण काल रहा है गुर्जर प्रतिहार सम्राटों का शासनकाल: विरेन्द्र सिंह

स्वर्ण काल रहा है गुर्जर प्रतिहार सम्राटों का शासनकाल: विरेन्द्र सिंह
  • सहारनपुर में ज्ञापन सौंपते गुर्जर आमी के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। गुर्जर आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की स्वर्ण जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।

पेपर मिल रोड हिम्मत नगर स्थित गुर्जर आर्मी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व गुर्जर आर्मी के संस्थापक ने चौ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार सम्राटों के शासन काल को स्वर्ण काल में कहा गया है जिन्होंने अपने काल में 350 वर्षों तक भाहरी आक्रांता ओ को भारत में घुसने नहीं दिया गुर्जर चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज के काल को सबसे उत्तम मानते हुए उन्होंने आदिवराह की उपाधि देकर भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। उन्होंने कहा कि उस काल में भारत को सोने की चिडिय़ा कहा गया था। उन्होंने आज ऐसे महान सम्राट के पद चिन्हों पर चलते हुए हमें अपने देश की तालिबानी आतंकवादियों से रक्षा करनी है जिनका खौफ पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद गुर्जर आर्मी संगठन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर महान सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाए जाने के लिए जनपद सहारनपुर के चौक आवंटित कर उनकी प्रतिमा लगाए जाने की माग की। इसके अलावा भी उन्होंने अन्य महापुरुषों की प्रतिमा लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र गुर्जर, अनूप सिंह, मदन सिंह, राजपाल सिंह, अनूप सिंह पवार,विक्रम सिंह, अंकुर चौधरी, संदीप गुर्जर, संजय चौधरी, ओंकार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।