• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Goa Politics: गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक BJP में शामिल, जयराम रमेश बोले- आपरेशन कीचड़ शुरू

  • September 14, 2022
Goa Politics: गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक BJP में शामिल, जयराम रमेश बोले- आपरेशन कीचड़ शुरू
  • Goa Politics गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा आपरेशन कीचड़ चला रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वही दूसरी तरफ नेताओं का पार्टी से मोह भंग हो रहा है। गोवा कांग्रेस को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। गोवा में 11 विधायकों वाली पार्टी कांग्रेस के 8 विधायक सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। राज्य में अब कांग्रेस के तीन विधायक रह गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत भी शामिल हैं।

कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेताओं ने भाजपा पर हमला शुरू कर दिया है। विधायकों की बगावत से नाराज कांग्रेस ने भाजपा को आडे़ हाथ लिया है। कांग्रस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से हताश है। इस यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए ‘आपरेशन कीचड़’ चलाया जा रहा है।

‘भारत जोड़ो यात्रा से परेशान भाजपा’

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से परेशान भाजपा गोवा में तेजी से आपरेशन कीचड़ चला रही है। भाजपा घबरा गई है। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए भाजपा गलत जानकारी फैला रही है। हम रुकेंगे नहीं। हम भाजपा के ऐसे हथकंडों से जल्द उबर जाएंगे।’

Operation Kichad of BJP in Goa has been fast tracked because of the visible success of the #BharatJodoYatra. BJP is nervous. A daily dose of diversion & disinformation is handed out to undermine the Yatra. We remain undeterred. We will overcome these dirty tricks of the BJP.

 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी भाजपा पर हमला बोला है। पवन खेड़ा ने कहा, ‘ये फिर से साबित हो गया कि भाजपा सिर्फ तोड़ सकती है।’

गोवा में कांग्रेस के तीन विधायक बचे

 

गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक थे, जो घटकर अब 3 रह गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस शामिल हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी”

खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी”

  • March 2, 2026
इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले

  • March 2, 2026
35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार

  • March 2, 2026
बहराइच में चार लोगों की हत्या, जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

बहराइच में चार लोगों की हत्या, जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

  • March 2, 2026
यूट्यूबर सलीम पर अटैक करने वाला आरोपी ढेर, CM योगी की चेतावनी के अगले ही दिन हुआ एनकाउंटर

यूट्यूबर सलीम पर अटैक करने वाला आरोपी ढेर, CM योगी की चेतावनी के अगले ही दिन हुआ एनकाउंटर

  • March 2, 2026
कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया ‘PDA दिवस’ का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- ‘परिवार दल अलायंस’

कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया ‘PDA दिवस’ का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- ‘परिवार दल अलायंस’

  • February 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • खामेनेई की मौत पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- “इससे पहले कि वह मुझे मार देता, मैंने उसे मार गिराया, उसने 2 बार कोशिश की थी” March 2, 2026
  • इजरायल ने अब लेबनान पर शुरू किया हमला, हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले March 2, 2026
  • ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक March 2, 2026
  • 35 मुकदमे और अपराधियों की महफिल में परफॉर्मेंस, सपना चौधरी ने सुनाई आपबीती, बोलीं- टेबल में सजे थे हथियार March 2, 2026
  • बहराइच में चार लोगों की हत्या, जमीन विवाद में बेटे ने मां-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला March 2, 2026
  • यूट्यूबर सलीम पर अटैक करने वाला आरोपी ढेर, CM योगी की चेतावनी के अगले ही दिन हुआ एनकाउंटर March 2, 2026
  • कांशीराम जयंती पर अखिलेश यादव ने किया ‘PDA दिवस’ का ऐलान, नाराज मायावती बोलीं- ‘परिवार दल अलायंस’ February 28, 2026
  • रेलवे पेंशनर्स समाज ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन February 28, 2026
  • बेहट व नकुड़  क्षेत्र में एसडीएम व आबकारी निरीक्षकों ने किया शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण February 28, 2026
  • त्यौहारों के मद्देनजर सहारनपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा February 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez