विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का दमखम

- सहारनपुर में महाराज सिंह कालेज में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।
सहारनपुर [24CN]। महाराज सिंह कालेज की साहित्यिक व सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में विविधता में एकता विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं ने देश के भिन्न-भिन्न प्रदेशों की संस्कृति एवं वेशभूषा की झलकियां प्रस्तुत की।
महाराज सिंह कालेज में अनेकता में एकता विषय पर आयोजित लोक नृत्य, सुपरिधान प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति एवं वेशभूषा की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक डा. पूनम यादव, संजीव कुमार, सोनी मित्तल, पूनम सडाना, प्रियंका सक्सेना, निधि यादव, प्रीति व आरजू की देखरेख में आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में हेमलता ने प्रथम, गुरविंदर सिंह ने द्वितीय व अंशिका बाजवान ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि सुपरिधान प्रतियोगिता में भारती पुंडीर ने पहला, अंशिका बाजवान ने दूसरा व शताक्षी मंडोला ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय व राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने की व संचालन महाविद्यालय की छात्रा प्रज्ञा पुंडीर व बुसरा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आशु वालिया, नितिन, विलक्षण सैनी, नेहा, वंदना, सुरूचि, गरिमा, मरयम, साक्षी लाम्बा, ईशु, शिवा कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।