जिला जूडो प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित

जिला जूडो प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया गया सम्मानित
  • सहारनपुर में पदक विजेता पुरस्कृत जूडो खिलाड़ी।

सहारनपुर। जिला खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित जिला जूडो प्रतियोगिता में सोमवार को बालिका वर्ग के मुकाबले सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता द्वारा मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दीपक गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को जूडो जैसी आत्मरक्षा की कला अवश्य सीखनी चाहिए। इससे न केवल उनका शारीरिक विकास होता है बल्कि वे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बनती हैं। उन्होंने कहा कि जूडो जैसी खेल गतिविधियां बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण चैधरी, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, संजीव गुप्ता, लाल धर्मेंद्र प्रताप, राजीव शर्मा, प्रदीप कुमार, सूरज प्रताप, पुनीत आर्य, अमन झा, विक्रांत कंबोज, रिदम गुप्ता, तानिया सेठ सहित अनेक खेल प्रेमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply